SUYOGशिक्षक का सुयोग, AI का सही उपयोग
शिक्षक का सुयोग, AI का सही उपयोगPilot · demo data

Foundational (Nursery, LKG, UKG, Class 1–2)

नई शिक्षा नीति का बुनियादी चरण: यहाँ पढ़ाई खेल, गीत, कहानी और हाथ के काम से होती है। बच्चे की पूरी नींव यहीं बनती है, और आप उसकी पहली शिक्षिका / पहले शिक्षक हैं।

आज की 1 मिनट की सीख

हर बच्चे की एक अच्छी बात रोज़ पकड़िए और उसे बताइए। यही उसका आत्मविश्वास बनाता है।

खेल से भरा एक दिन (नमूना योजना)

नर्सरी से UKG के लिए लगभग 2 घंटे का ढाँचा। कक्षा 1–2 में भाषा और गिनती का समय थोड़ा बढ़ा लें। अपनी कक्षा के हिसाब से बदलिए।

  1. 10 min
    सुबह का घेरा

    गोल घेरे में बैठें। नमस्ते-गीत, हर बच्चे का नाम लेकर स्वागत, आज का मौसम, और एक सवाल: "आज रास्ते में तुमने क्या देखा?"

  2. 15 min
    कहानी का समय

    चित्र या हाथ के इशारों से छोटी कहानी। बीच में रुककर पूछें: "अब आगे क्या होगा?" हर बच्चे को बोलने का मौका।

  3. 15 min
    भाषा का खेल

    ध्वनि पहचानो ("म से क्या-क्या?"), अक्षर ढूँढो, तुकबंदी। लिखना नहीं, बोलना और सुनना।

  4. 20 min
    बाहर का खेल

    दौड़ना, कूदना, गेंद पकड़ना, लाइन में चलना। शरीर का संतुलन और साथ खेलना सीखते हैं।

  5. 15 min
    गिनती और आकार

    कंकड़, बोतल के ढक्कन या पत्तियाँ गिनो; बड़ा-छोटा; गोल-चौकोर ढूँढो; रंगों का पैटर्न बनाओ।

  6. 20 min
    कला और हाथ का काम

    मिट्टी के खिलौने, पत्तों से चित्र, काग़ज़ मोड़ना, उँगली से रंग। उँगलियाँ मज़बूत होती हैं, जो आगे लिखने में काम आता है।

  7. 15 min
    खाना और आराम

    हाथ धोना, साथ बैठकर खाना, थोड़ा आराम या धीमा गीत।

  8. 10 min
    विदाई का घेरा

    "आज क्या अच्छा लगा?" दो-तीन बच्चे बताएँ। कल की एक मज़ेदार बात का इशारा। विदाई-गीत।

गतिविधि कार्ड

My classes में Nursery, LKG, UKG या कक्षा 1–2 जोड़िए और विषय में Language, Numbers, Play, Art या World around us चुनिए। “अध्याय” की जगह आज का विषय लिखिए, जैसे “1 से 10 गिनती” या “म, न, प की ध्वनि”। Today पर उस घंटी का कार्ड खेल वाली गतिविधियों के साथ बनेगा।

जल्द: 60 जाँची हुई गतिविधियों की Library, SUYOG के अपने गीत-कविताएँ, बच्चों की अवलोकन-सूची और अभिभावकों को प्यारा संदेश।

Add my classes